अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबनाः प्राप्त सूत्रों के अनुसार इराक़ के प्रधानमंत्री हैदर अल एबादी ने पार्लियमेंट में सालाना बजट की सभा में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि राजनीतिक मतभेद को इतना बढ़ावा न दिया जाए कि जिससे देश का आर्थिक ढांचा ही नष्ट हो जाए।
इराक़ी प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में शहीदों और उनके घर वालों की दिली आरज़ू की ओर इशारा करते हुए कहा कि इराक़ की सेना और स्वयंसेवी जवानों ने अपनी जान की बाज़ी लगाकर इस देश से आतंकवादियों का सफ़ाया किया है, और उनकी दिली ख्वाहिश यही है कि इराक़ की जनता हमेशा एकजुट होकर रहे।
हैदर अल एबादी ने सालाना बजट के बारे में बताया कि हालांकि इस समय हुकूमत अत्यधिक आर्थिक संकट में गिरफ्तार है, लेकिन फिर भी इस बजट को 40% तक बढ़ाया गया है जिससे कि ईराक़ से ग़रीबी को समाप्त किया जा सके।
प्रधानमंत्री हैदर अल एबादी ने इराक़ी पनाह लेने वालों की घर वापसी को सरकार का सबसे बड़ा मक़सद बताते हुए कहा कि सरकार सभी दरबदर लोगों को उनके घर वापस लाकर आबाद होते देखना चाहती है, जिससे कि दूसरे इराक़ के नागरिकों की तरह वह भी सुकून और इत्मीनान से शांतिपूर्वक अपने देश में रहें।
2 फ़रवरी 2018 - 17:50
समाचार कोड: 880453
हैदर अल एबादी ने सालाना बजट के बारे में बताया कि हालांकि इस समय हुकूमत अत्यधिक आर्थिक संकट में गिरफ्तार है, लेकिन फिर भी इस बजट को 40% तक बढ़ाया गया है जिससे कि ईराक़ से ग़रीबी को समाप्त किया जा सके।